Mrunal Thakur dating Badshah?Mrunal Thakur और Badshah को पिछले कुछ समय से एक साथ स्पॉट किया गया है, जिसकी वजह से बादशाह और मृणाल ठाकुर के सम्बंध की खबरें सुर्खियों में हैं।

इस दीपावली, Shilpa Shetty ने अपने घर पर Diwali पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई बॉलीवुड के कलाकार शामिल हुए थें। आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का हाथ पकड़ते हुए नजर आए थे। इसके बाद से दोनों के बीच के रिश्तों की खबरों ने इंटरनेट को हिला डाली हैं।

Mrunal Thakur dating Badshah? – क्या मृणाल ठाकुर को सच में डेट कर रहे हैं बादशाह?

शिल्पा शेट्टी की दीपावली पार्टी में रैपर बादशाह और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को एक साथ स्पॉट किया गया। उस दीपावली पार्टी की कई फ़ोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक वीडियो ने सनसनी पैदा कर दी है, जिसमें बादशाह ने मृणाल का हाथ पकड़ा है। इसके कारण बादशाह और मृणाल के अफेयर की खबरों ने तेज़ी पकड़ ली हैं।

इससे पहले इसी साल 2023 अप्रैल में बादशाह और मॉडल Isha Rikhi की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं, उन खबरों को बादशाह ने खारिज कर दिया था। बादशाह की पूर्व पत्नी Jasmine Masih है, दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है जिसका नाम जेसी ग्रेस मसीह सिंह है। लेकिन अब ऐसी खबरें सुर्खियों में हैं कि बादशाह और मृणाल ठाकुर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं क्योंकि कुछ वक्त से दोनों को कई जगहों पर साथ में स्पॉट किया गया है।

Mrunal Thakur dating Badshah? – डेटिंग की अफवाहों पर बादशाह ने Instagram पर दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री Mrunal Thakur ने तो अब तक Badshah के साथ प्रेम संबंध की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन 14 नवंबर 2023 को बादशाह ने Mrunal के साथ प्रेम संबंध की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया के मंच Instagram पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, “प्रिय इंटरनेट, आपको एक बार फिर से निराश करने के लिए खेद है। आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा नहीं है।”

Mrunal Thakur इन दिनों अपनी नई फ़िल्म ‘Pippa‘ के लिए भी सुर्खियों में हैं। उनकी यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म Amazon Prime videos पर 10 नवंबर 2023 को रिलीज़ हो गई है। ‘Pippa’ में मृणाल ठाकुर के साथ Ishaan Khattar मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म काफ़ी समय से चर्चा में है।

Mrunal Thakur जल्द ही आनेवाली फिल्म “पूजा मेरी जान” में भी नजर आएंगी। दूसरी तरफ, Badshah एमटीवी चैनल के “Hustle 3.0” शो में जज के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

आम पूछे जाने वाले प्रश्न:

बादशाह की पूर्व पत्नी का क्या नाम है?

Badshah की पूर्व पत्नी का नाम Jasmine Masih है। बादशाह और जैस्मीन मसीह का विवाह साल 2012 में हुआ।

बादशाह की बेटी का क्या नाम है?

बादशाह की पत्नी जैस्मीन मसीह ने 11 जनवरी 2017 को एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम बादशाह और जैस्मीन ने ‘जेसी ग्रेस मसीह सिंह‘ रखा।