World Cup 2023 Semi-Final, IND vs NZ World Cup पहला सेमीफ़ाइनल 2023: Mumbai के वाँखेड़े स्टेडियम में बुधवार 15 November को खेला जाएगा :

World Cup 2023 Semi-Final का पहला मैच बुधवार, 15 November को मुंबई के वाँखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

World Cup 2023 Semi-Final : अपनी 2019 World Cup की हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी टीम इंडिया।

आज, 15 November 2023 को, 4 साल बाद फिर से इंडिया और न्यूजीलैंड World Cup 2023 Semi-Final में आमने-सामने हैं। इससे पहले 2019 के विश्वकप में दोनों सेमी-फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने थे और दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी थीं। जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 240 रन्स का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारत के कठिन प्रयास के बावजूद भारत 221 रन्स पर ऑल आउट हो गया था। और न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई थी। उस दिन करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया था, आज Bharat अपनी उस हार का बदला लेने वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगा और भारत की नजर साल 2011 के विश्वकप की तरह फाइनल में जगह बना कर World Cup को अपने कब्जे में करने के लिए नजर गड़ाए बैठा है।

World Cup 2023 Semi-Final : Bharat 2023 से पहले कितनी बार सेमी-फाइनल में पहुंच चुका है?

2023 के विश्वकप से पहले भारत 7 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। पहली बार भारत ने 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में सेमीफाइनल में पहुंचा और उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था, उसके बाद फिर फाइनल में वेस्ट इंडीज को 43 रन से हरा कर अपना पहला विश्वकप प्राप्त किया था। उसके बाद भारत सन 1987 में सेमीफाइनल में पहुंचा, उस मैच में भारत का सामना फिर से इंग्लैंड के साथ हुआ लेकिन इस बार भारत को हार का सामना करना पड़ा। फिर उसके बाद भारत 1996 में सेमीफाइनल में पहुंचा जिस मैच में भारत को श्रीलंका का सामना करना था लेकिन मैच रद्द होने की वजह से श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद सन 2003 में Team India, सौरव गांगुली के नेतृत्व में, केन्या को 91 रनों से हराया था, लेकिन उस साल भारत फाइनल मैच नहीं जीत पाया था। फिर उसके बाद साल 2011 में भारत सेमी-फाइनल में पहुंचा, Mahendra Singh Dhoni के नेतृत्व में, उस मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ जिसे भारत ने 29 रनों से हाराया था, फिर फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ जिसे भारत ने कड़ी सीखत दी थी और 1983 के बाद महेंद्र सिंग धोनी ने 2011 में भारत को दूसरी बार World Cup जीताया। फिर उसके बाद भारत 2019 में सेमी-फाइनल में पहुंचा जिसमें भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था जिसमें भारत को सिखास्त मिली थी और उसी सिखास्त का बदला लेने आज टीम इंडिया मैदान में उतरेगी।

World Cup 2023 Semi-Final : भारत और न्यूजीलैंड के बीच में कड़ी टक्कर

भारत के कप्तान Rohit Sharma है जिन्होंने अब तक बहुत ही अच्छी कप्तानी दिखाते हुए भारत को कई मैचों में जीत का स्वाद चखाया है। सिर्फ़ अपनी कप्तानी से ही नहीं बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी खूब रन बनाते हुए भारत को जीत का स्वाद चखाया है। और सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि शुभम गिल, केएल राहुल, भारतीय दिग्गज विराट कोहली भी बहुत अच्छे फॉर्म में हैं और इस विश्वकप में खूब रन बना रहे हैं, इस विश्वकप में भारत ने अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी सभी को खूब चौकाया है, भारत के गेंदबाज भी इस विश्वकप में अपने बहुत अच्छे फॉर्म में हैं, मोहम्मद शमी, सिराज, बुमराह, कुलदीप यादव, जडेजा सभी अपने बेस्ट फॉर्म में हैं इसी वजह से भारत इस विश्वकप में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है।

वही दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान Kane Williamson ने भी बहुत अच्छी कप्तानी का प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड भी अपने बहुत अच्छे फॉर्म में हैं इसलिए आज का मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला है और सभी दर्शक टीम इंडिया की जीत की आस लगाए बैठे हैं।

World Cup 2023 Semi-Final : Live Score

World Cup 2023 Semi-Final : कौन होगे अम्पायर?

रोड टकर और रिचर्ड इलिंगवर्थ IND vs NZ के बीच होने वाले पहले World Cup 2023 सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे।